<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 22, 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान का पुनर्गठन, आशीष श्रीवास्तव बने अध्यक्ष


बस्ती। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान की एक आवश्यक बैठक सोमवार को सुभाष चौक स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में प्रतिष्ठान का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
पुनर्गठन के तहत आशीष श्रीवास्तव को अध्यक्ष, गोविन्द शुक्ला को महामंत्री, विनोद शुक्ल को उपाध्यक्ष, अजय कुमार सिंह को मंत्री, दिलीप शुक्ला को कोषाध्यक्ष, डॉ. अजीत श्रीवास्तव को सह मंत्री तथा अनादि शुक्ल को पर्यवेक्षक का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा सत्येन्द्र श्रीवास्तव और शैलेष श्रीवास्तव को संस्था की सदस्यता प्रदान की गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठान की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि अपरिहार्य कारणों से पिछले करीब दो वर्षों से संस्था की ओर से कोई विशेष गतिविधि आयोजित नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि पुनर्गठन का उद्देश्य संस्था को पुनर्जीवित करना, सामाजिक सरोकारों को और अधिक मजबूत बनाना तथा नए सदस्यों को संगठन से जोड़कर उन्हें सक्रिय भूमिका प्रदान करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages