<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 7, 2026

महादेवा चौकी के सामने अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराई, बड़ा हादसा टला


महादेवा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा पुलिस चौकी के सामने स्थित मुख्य चौराहे पर रविवार सुबह करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस्ती की ओर से आ रही तेज रफ्तार डिज़ायर कार सामने से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा बीच से क्षतिग्रस्त होकर झुक गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय सड़क अपेक्षाकृत खाली थी। कार चालक ने ट्रक से संभावित टक्कर टालने के लिए अचानक वाहन मोड़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से कार सीधे पुलिस चौकी के सामने लगे विद्युत खंभे से टकरा गई। घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षतिग्रस्त खंभे पर अभी भी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन संचालित हो रही है। खंभा असंतुलित स्थिति में झुका हुआ है और किसी भी समय गिर सकता है। इससे राहगीरों, दुकानदारों तथा आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि तेज आंधी, बारिश या महादेवा परिसर में बड़ी संख्या में विचरण करने वाले बंदरों के खंभे पर चढ़ने से स्थिति और खतरनाक हो सकती है। महादेवा पुलिस चौकी और मुख्य चौराहे के पास प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है, ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग से तत्काल क्षतिग्रस्त खंभे को बदलने और क्षेत्र को सुरक्षित करने की मांग की है। साथ ही जिला प्रशासन से चौराहे पर गोल चक्र (राउंडअबाउट) अथवा सड़क के दोनों ओर डिवाइडर निर्माण कराने की भी मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
मांग करने वालों में ग्राम प्रधान ओम प्रकाश सिंह, व्यापार मंडल नेता अजीत अग्रहरि, सुरेंद्र अग्रहरि, त्रियुगी नारायण जायसवाल, रंगलाल सोनकर और श्यामू शुक्ला सहित अन्य स्थानीय नागरिक शामिल हैं।
फिलहाल संयोगवश दुर्घटना के समय खंभे के आसपास कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा यह घटना बड़े हादसे का रूप ले सकती थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages