<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 15, 2026

ब्लाकों से लेकर प्रेस क्लब तक योगासन से शुरू हुआ योग सप्ताह

- 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- अधिक से अधिक लोगों को किया जाएगा लाभान्वित : डा. नागेंद्र कुमार

बस्ती। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना व सीडीओ सार्थक अग्रवाल की अगुवाई में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. नागेंद्र कुमार की आयुष टीमों ने जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर सोमवार को प्रातः सामूहिक योगाभ्यास कर योग सप्ताह का शुभारंभ किया। जहां ब्लाकों में बीडीओ के नेतृत्व में प्रधान, सेक्रटरी, रोजगार सेवक व सफाई कर्मचारियों को आयुष योग प्रशिक्षकों ने योगाभ्यास कराया और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उसके बाद सुबह दस बजे से शहर स्थित प्रेस क्लब में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया।
मुख्य कार्यक्रम प्रेस क्लब में आयोजित हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर योग सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश शुक्ला ने योग के महत्व को बताया। जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि योगाभ्यास खुद करें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. नागेंद्र कुमार ने कहा कि इस योग सप्ताह के जरिए अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ा जाएगा। बस्ती-संतकबीरनगर के पूर्व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. वीके श्रीवास्तव ने योग सप्ताह के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बाजार की प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह और डा. पूजा वर्मा ने किया। इस मौके पर डा. वीरेंद्र बहादुर चौधरी, डा. बालकृष्ण यादव, आशुतोष पांडेय, अंकुरम यादव, दुर्गेश कुमार, अमरेंद्र शुक्ल व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- बहादुरपुर में ब्लाक कर्मियों ने किया योगाभ्यास
बहादुरपुर ब्लाक में एडीओ समाज कल्याण सुरेंद्र नाथ चौधरी व एडीओ कृषि दीनानाथ मिश्र की अगुवाई में ब्लाक कर्मियों, रोजगार सेवकों व सफाई कर्मचारियों ने सुबह योगाभ्यास किया। यहां राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बाजार की योग प्रशिक्षक श्वेता श्रीवास्तव और दयाशंकर मिश्र ने योगासन की विभिन्न विधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर युवा कल्याण विभाग की राधा गुप्ता, राम भवन, संजय, नंदलाल व राम मिलन आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages