<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 15, 2026

2027 में बस्ती में होगी बागेश्वर धाम सरकार की कथा


बस्ती। बागेश्वर धाम सरकार के श्रद्धालु गोविन्द दास ने दावा किया है कि बस्ती में वर्ष 2027 के मार्च-अप्रैल माह में बागेश्वर धाम सरकार की कथा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि गुरु वशिष्ठ की धरती बस्ती से शुरू हुई उनकी 36 दिवसीय पदयात्रा बागेश्वर धाम पहुंचकर सम्पन्न हुई, जहां उन्होंने बस्ती में कथा आयोजन का संकल्प परम पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समक्ष रखा।

प्रेस वार्ता में गोविंद दास ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य बस्ती में बागेश्वर धाम सरकार की कथा कराना, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना, समाज को एकजुट करना तथा गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और हिंदू राष्ट्र के विचार को जन-जन तक पहुंचाना था।
उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम पहुंचने पर उनकी बात को विस्तार से सुना गया। गोविंद दास ने अपने गुरु राजू दास का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कथा आयोजन के संकल्प को महाराज जी के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा। गोविन्द दास के अनुसार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने केवल आश्वासन ही नहीं बल्कि वचन दिया कि वर्ष 2027 के मार्च-अप्रैल माह में बस्ती में कथा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अब बस्ती के सनातन समाज को इस आयोजन के लिए तन, मन और धन से तैयार होना चाहिए। कथा आयोजन को लेकर जल्द ही एक समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को जोड़ा जाएगा। समिति आयोजन की रूपरेखा तैयार कर आगे की रणनीति तय करेगी।
गोविन्द दास ने कहा कि यात्रा के दौरान कई प्रकार की चुनौतियां और व्यवधान सामने आए, लेकिन उन्होंने इसे सनातन परंपरा में तप और संघर्ष का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि जैसे भगवान राम और ऋषि-मुनियों को भी अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था, उसी प्रकार उन्होंने भी बाधाओं के बीच अपने संकल्प को पूरा किया।
उन्होंने कहा कि यह प्रेस वार्ता बस्ती के लोगों को कथा आयोजन की जानकारी देने और उन्हें आगामी तैयारियों के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। आयोजन की विस्तृत रूपरेखा और अन्य जानकारियां समय-समय पर प्रेस वार्ता के माध्यम से साझा की जाएंगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages