<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 24, 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, बूथ समितियों की सक्रियता की हुई समीक्षा


बस्ती। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं अखंड भारत के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि "एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान" के विरोध में डॉ. मुखर्जी द्वारा छेड़ा गया आंदोलन आज देश की एकता का प्रतीक बन चुका है। उनके बलिदान से प्रत्येक नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता को सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा मिलती रहेगी।

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत आयोजित संगठनात्मक बैठक में जिलाध्यक्ष ने प्रत्येक मंडल के अंतर्गत बूथ समितियों के गठन, उनकी सक्रियता एवं संगठनात्मक कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही शक्ति केंद्र संयोजकों एवं प्रभारियों के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, ब्रह्मदेव यादव, अमृत वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, राजेंद्र राजभर, सुरेंद्र चौधरी, सुनील सिंह, विनय सिंह भरद्वाज, राकेश शर्मा, प्रदीप निषाद, नीलम गौड़, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, रोली सिंह, राजकुमार शुक्ल, सत्येंद्र सिंह 'भोलू', सिंकू सिंह, दिव्य प्रकाश, विनय यादव, तारक जायसवाल, शिवचरण जायसवाल, विशुद्धानंद, ओंकार सिंह बड़े, गंगेश सिंह, गिरिजेश यादव, सुधाकर विक्रम सिंह, कर्मेंद्र चौहान, अंकित पाण्डेय, दुर्गेश अग्रहरि, संजय कुमार चौरसिया, संजय पाण्डेय, लवकुश शुक्ल, सुरेश भट्ट, वेद प्रकाश तिवारी, जमुना पाण्डेय, मनोज पाठक, शिवाप्रसाद चौधरी, राकेश जायसवाल, आदित्य सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages