<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 29, 2026

सपा कार्यालय में मनाई गई दानवीर भामाशाह की जयंती, त्याग और राष्ट्रसेवा को किया याद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में महान योद्धा, दानी और साम्राज्य रक्षक भामाशाह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके त्याग, दान और राष्ट्रसेवा के योगदान को स्मरण किया।

बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि भामाशाह जैसे महान व्यक्तियों के त्याग और योगदान से भारतीय इतिहास गौरवशाली बना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा ऐसे महापुरुषों के योगदान का सम्मान करती है और समाज में त्याग, समर्पण तथा राष्ट्रसेवा की भावना को बढ़ावा देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि जब महाराणा प्रताप के समक्ष सेना संचालन के लिए आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ था, तब भामाशाह ने अपनी जीवनभर की संचित पूंजी राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित कर दी थी। उनका जीवन त्याग, समर्पण और देशभक्ति का अनुपम उदाहरण है।

सपा नेता मो. स्वालेह, आर.डी. निषाद, राजाराम यादव और मो. सलीम ने कहा कि भारतीय इतिहास में भामाशाह का नाम निस्वार्थ राष्ट्रसेवा और दानशीलता के प्रतीक के रूप में सदैव अमर रहेगा। उनके अभूतपूर्व दान के कारण ही उन्हें 'दानवीर' की उपाधि मिली। वक्ताओं ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भामाशाह के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

कार्यक्रम में अरविन्द सोनकर, जगदीश यादव, लालमन, मो. कामिल, अनीस पिन्टू, जुनेद अहमद, युनूस आलम, सुशील यादव, विवेक यादव विक्की, जगपाल चौधरी सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages