<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 29, 2026

बसपा की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, कई लोगों ने ग्रहण की सदस्यता

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। बहुजन समाज पार्टी सामाजिक भाईचारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) संगठन की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सोमवार को हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के अमोढ़ा खास में जिला संयोजक के.सी. मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर विस्तार और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान अनेक लोगों ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

मुख्य अतिथि मंडल संयोजक उदयभान ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि बसपा के लिए सामाजिक भाईचारा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बहन सुश्री मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल में सर्व समाज का समुचित विकास हुआ और लोगों को न्याय मिला। इस संदेश को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की आवश्यकता है।

बैठक का संचालन करते हुए बसपा सामाजिक भाईचारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) संगठन के जिला संयोजक अनूप कुमार ने कहा कि बसपा सरकार के दौरान ओबीसी वर्ग के हित में सबसे अधिक कार्य किए गए। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और बहन सुश्री मायावती के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक के.सी. मौर्य ने ओबीसी समाज के विकास एवं उत्थान के लिए बहुजन समाज पार्टी द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि राम चरन और अनिल आजाद ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने तथा अधिक से अधिक ओबीसी समाज के लोगों को बसपा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर बहन कुमारी मायावती को उत्तर प्रदेश का पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य करें।

बैठक में नवमी प्रसाद, राजेश राव, राम सूरत चौहान, संदीप चौहान, राम सुरेश चौहान, शिवकुमार, सुरेश सिंह, प्रमोद चौहान, पंकज चौहान, शिवा मौर्य, रणजीत मौर्य, पप्पू चौहान, गुड्डू चौहान, अरविन्द राजभर, विनोद राजभर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages