<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 29, 2026

लगातार सातवें सत्र में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर को 11 मंडलीय पुरस्कार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। वाराणसी के नन्दगाँव रिसॉर्ट में आयोजित रोटरी मंडल पुरस्कार समारोह में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कुल 11 पुरस्कार प्राप्त हुए। क्लब की इस उपलब्धि पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों में हर्ष का माहौल है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वी.के. वर्मा ने बताया कि रोटरी मंडलाध्यक्ष डॉ. अशुतोष अग्रवाल ने क्लब को मेडिकल क्षेत्र में दो, पर्यावरण के क्षेत्र में एक, मंडल कार्यक्रमों में प्रतिभाग के लिए दो, गवर्नर विजिट, बेहतर रिपोर्टिंग तथा रोटरी पब्लिक इमेज सहित विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया। इसके अलावा रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रोटेरियन किशन कुमार गोयल को मंडलाध्यक्ष द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राजेश्वरी वर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि क्लब के सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस उत्कृष्ट परंपरा को आगे भी बनाए रखते हुए समाजसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ जारी रखा जाएगा।

डॉ. वी.के. वर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर लगातार रचनात्मक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी का परिणाम है कि रोटरी इंटरनेशनल द्वारा क्लब को लगातार सातवें सत्र में मंडलीय सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय क्लब के सभी सदस्यों के समर्पण और टीमवर्क को दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages