<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 29, 2026

8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन, कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता




बस्ती। महर्षि गुरु वशिष्ठ तपोभूमि टाउन क्लब में नृत्य धाम कथक अकादमी द्वारा आयोजित आठ दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन हुआ। समापन समारोह में प्रशिक्षु कलाकारों ने कथक एवं भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यशाला का संचालन कथक गुरु मास्टर शिव के निर्देशन में हुआ, जबकि पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आईं भरतनाट्यम एवं कथकली गुरु मास्टर सृजिता सरकार और उनकी टीम ने प्रतिभागियों को आठ दिनों तक शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राणा दिनेश प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, समाजसेवी सचिन श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह, डॉ. फारूक सिद्दीकी तथा अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती सहित महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि राणा दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मास्टर शिव शास्त्रीय नृत्य के संरक्षण, प्रचार-प्रसार और नई पीढ़ी को प्रशिक्षण देने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

समारोह में शिति टिकादर ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद शालिनी, श्रेया जोद्दार, सृष्टि मिश्रा, सूरज साहू, रवि तिलकधारी, शानवी वर्मा, आर्ची कश्यप, गौरी प्रजापति, अवि त्रिपाठी, ऐश्वर्या सिंह, संजना और सपना सहित अन्य कलाकारों ने भरतनाट्यम एवं कथक की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला प्रेमी, अभिभावक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages