<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 29, 2026

कफन ओढ़कर पुरानी पेंशन पर सरकार का कराएंगे ध्यानाकर्षण : रूपेश श्रीवास्तव

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर इकाई की बैठक रविवार को विकास भवन परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता गोविन्द तथा संचालन परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया। मुख्य अतिथि परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव रहे।

बैठक में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, आठवें वेतन आयोग में 3.86 फिटमेंट फैक्टर लागू करने, कोरोना काल में रोके गए महंगाई भत्ते (डीए) के एरियर का भुगतान, 50 प्रतिशत डीए को मूल वेतन में मर्ज करने, रेलवे किराया रियायत बहाल करने तथा अंतरिम राहत सहित कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों पर चर्चा हुई।

रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारी संगठन वर्षों से ज्ञापन, धरना-प्रदर्शन और अन्य लोकतांत्रिक माध्यमों से अपनी मांगें सरकार तक पहुंचाते रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए जुलाई के दूसरे सप्ताह में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन, गोरखपुर में कफन ओढ़कर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। साथ ही आठवें वेतन आयोग में न्यायसंगत फिटमेंट फैक्टर और डीए एरियर का भुगतान कर्मचारियों का अधिकार है। उन्होंने सरकार से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान करने की मांग की।

बैठक में उपस्थित कर्मचारियों ने परिषद के प्रस्तावों का समर्थन करते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अशोक पांडेय, श्याम नारायण शुक्ल, राजेश मिश्रा, अनिल द्विवेदी, सुनील सिंह, बंटी श्रीवास्तव, अनूप कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, इजहार अली सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages