<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 29, 2026

टीईटी-2026 को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से कराने के लिए अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर 2, 3 एवं 4 जुलाई को होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित टीईटी परीक्षा जनपद के सात परीक्षा केंद्रों पर प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 12,436 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

अपर जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह क्रियाशील रखने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर सक्रिय रखने तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पूर्व में परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन एवं अन्य आईटी गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे तथा अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

उन्होंने प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, सुरक्षित परिवहन एवं परीक्षा प्रक्रिया की गोपनीयता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रश्नपत्रों के रखरखाव एवं परीक्षा संचालन की प्रक्रिया से संबंधित वीडियो भी केंद्र व्यवस्थापकों को दिखाया गया।

अपर जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर बिजली, पानी, जनरेटर, पर्याप्त स्टाफ तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा सभी परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages