<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 29, 2026

बाल संप्रेक्षण गृह के निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक, बच्चों के विकास व मनोरंजन पर दिया गया जोर

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद न्यायाधीश शमसुल हक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र कुमार-प्रथम, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड राज बाबू, क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण तिवारी तथा उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु कुमार ने सोमवार को राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (किशोर), पचपेड़िया मार्ग, बस्ती का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह और रसोईघर की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। बच्चों ने बताया कि उन्हें समय पर उचित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाता है। निरीक्षण टीम ने अधीक्षक को निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निर्देशों के अनुपालन की आख्या समयबद्ध तरीके से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

निरीक्षण में यह भी पाया गया कि बच्चों के बिस्तरों की बेडशीट प्रत्येक सप्ताह साफ की जाती है। इस पर समिति ने बेडशीट की धुलाई प्रत्येक तीन दिन के अंतराल पर कराने के निर्देश दिए। साथ ही यह जानकारी भी मिली कि संप्रेक्षण गृह के दो किशोरों ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिस पर अधिकारियों ने उनकी सराहना की।

वर्तमान में बाल संप्रेक्षण गृह में जनपद बस्ती के 28, संतकबीरनगर के 25 तथा सिद्धार्थनगर के 44 सहित कुल 97 किशोर निरुद्ध हैं। निरीक्षण के दौरान समिति ने सभी कमरों एवं पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया, जहां कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

जनपद न्यायाधीश शमसुल हक ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पौष्टिक आहार, नियमित खेलकूद एवं मनोरंजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के मनोरंजन के लिए टेलीविजन पर क्रिकेट मैच देखने की व्यवस्था कराने पर भी विशेष जोर दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages