<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 29, 2026

थानाध्यक्ष सोनहा ने चौपाल लगाकर वृद्धों, महिलाओं व दिव्यांगों को किया जागरूक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत थाना सोनहा पुलिस ने सोमवार को ग्राम करायन में चौपाल लगाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी गई।

थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद चौधरी, उपनिरीक्षक देवमुनि सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार दुबे, हेड कांस्टेबल करुणेश यादव तथा महिला आरक्षी मांशी वर्मा मौजूद रहीं। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 तथा एंबुलेंस सेवा 108 का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही थाना सोनहा के सीयूजी नंबर 9454403123 की जानकारी देकर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में कानून संबंधी आवश्यक जानकारियां भी साझा की गईं और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। ग्रामीणों ने पुलिस के इस जनसंपर्क अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages