<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 9, 2026

बस्ती विकास प्राधिकरण में प्रबुद्धजनों की बैठक, योजनाओं की जानकारी और शहर की समस्याओं पर हुई चर्चा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता



बस्ती। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 5 जून से 21 जून 2026 तक संचालित जनजागरूकता अभियान के तहत बस्ती विकास प्राधिकरण द्वारा मंगलवार को प्राधिकरण क्षेत्र के प्रबुद्धजनों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व बस्ती विकास प्राधिकरण के सचिव कीर्ति प्रकाश भारती ने किया।

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा उनकी उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही इन योजनाओं की जानकारी समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्धजनों ने शहर की विभिन्न समस्याओं को भी उठाया और अपने सुझाव दिए। विशेष रूप से जिला अस्पताल चौराहा, रोडवेज तिराहा समेत प्रमुख स्थानों पर लगने वाले यातायात जाम से निजात दिलाने के उपायों पर चर्चा की गई।

बैठक के उपरांत पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन का संदेश देते हुए बस्ती विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने पौधे लगाकर हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रभारी अधिशासी अभियंता हरिओम गुप्ता, अवर अभियंता रोहित पटेल, नगर पालिका परिषद बस्ती के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता सहित कृष्ण देव मिश्र, जगवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह काका, राजेश चित्रगुप्त, किशोरी लाल, बलराम यादव, पंकज, गोविंद मिश्र, राम सहाय यादव, अश्वनी शुक्ल, आशीष कुमार, हिमांशु शुक्ल, विवेक चौधरी समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages