वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ ने प्रदेश के खाद्य एवं रसद कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पाण्डेय से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को भगवान परशुराम का चित्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर खाद्य एवं रसद मंत्री तथा सीतापुर जनपद का प्रभारी बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
यह जानकारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए भाजपा नेता अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ ने कहा कि डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय एक जमीनी नेता हैं और उनके नेतृत्व में खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों में और अधिक तेजी आएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचेगा तथा विभाग की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी।
अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ ने मंत्री के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

No comments:
Post a Comment