<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 28, 2026

गांव-गांव पहुंच रहे वैज्ञानिक, गन्ना किसानों को मिल रहा अधिक उत्पादन का मंत्र


बस्ती ( रुधौली )। बजाज चीनी मिल रुधौली के अंतर्गत नागपुरी, पकड़ी प्रथम, पिकोरा, भीतेरा, अरदा और कन्हौली गांवों में गन्ना किसानों के लिए आयोजित निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने किसानों को अधिक उत्पादन और फसल सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय बताए। रोग एवं कीट वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार मिश्रा, गेंदा सिंह गन्ना शोध संस्थान कुशीनगर ने गन्ने की पेड़ी और पौधा फसल का निरीक्षण कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने की सलाह दी।

उन्होंने किसानों को गन्ना फसल में लगने वाले रोगों एवं कीटों की पहचान, रोकथाम और नियंत्रण के लिए आवश्यक दवाओं के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि समय पर उचित प्रबंधन से उत्पादन में वृद्धि के साथ खेती की लागत भी कम की जा सकती है।

महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान ने कहा कि बजाज चीनी मिल किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। मिल की ओर से आवश्यक दवाओं का वितरण किया जा रहा है, जिसे किसान अपने फील्ड सुपरवाइजर से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने बताया कि इकाई प्रमुख डॉ. जे.पी. त्रिपाठी के निर्देश पर गांव-गांव में किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे किसान वैज्ञानिक खेती की नवीन तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages