बस्ती। सुपोषित मिशन बस्ती के 12वें दिन बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) विक्रमजोत बलराम सिंह ने मुख्य सेविका सरिता सिंह एवं तनु पांडे के साथ ग्राम पंचायत बड़ौदा के रामनगर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नई पोषाहार से तैयार विभिन्न रेसिपियों का स्वाद चखाया। ग्राम प्रधान श्रीमती पूनम देवी के प्रतिनिधि अंशु द्विवेदी सहित उपस्थित लोगों ने भी पोषाहार रेसिपियों की सराहना की।
सीडीपीओ बलराम सिंह ने बताया कि नई पोषाहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व मौजूद हैं, जिनका नियमित सेवन बच्चों और महिलाओं में कुपोषण दूर करने में सहायक है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण भी किया गया।
इसके बाद टीम ग्राम पंचायत बैध बढ़रिया मूडाडिहा पहुंची, जहां पांच गंभीर अति कुपोषित बच्चों के माता-पिता से स्वास्थ्य एवं पोषण पर चर्चा की गई। बच्चों को केला, आम, बिस्कुट तथा नई पोषाहार सामग्री वितरित की गई। सीडीपीओ ने अभिभावकों से नियमित रूप से पोषाहार का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को सभी अति कुपोषित बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत बुलाया गया है, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यकता के अनुसार उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

No comments:
Post a Comment