<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 16, 2026

विधवा महिला ने लगाया जमीन कब्जाने का आरोप, जिलाधिकारी से की कार्रवाई की मांग


गोरखपुर। जनपद के महादेव झारखंडी क्षेत्र की एक विधवा महिला ने अपनी पंजीकृत बैनामा की भूमि और उस पर बने मकान पर अवैध कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता उर्मिला देवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोप लगाया कि कुछ लोग फर्जी बैनामा और कथित कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, संबंधित भूमि मौजा महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-1, परगना हवेली, थाना शाहपुर क्षेत्र में स्थित है। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने विधिक प्रक्रिया के तहत भूमि खरीदकर अपने नाम दर्ज कराई है तथा उस पर मकान बनवाकर निवास कर रही हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा जमीन पर अपना दावा करते हुए कब्जे की कोशिश की जा रही है।
महिला ने आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष के लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि पर अधिकार जताने का प्रयास किया है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि विरोधी पक्ष के लोग कभी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन से मौके पर जांच कराकर अवैध कब्जे की कोशिश रोकने तथा दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़िता ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की अपील की है। प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages