बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद बस्ती में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण महाभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने नगर क्षेत्र के शक्ति केंद्र पांडेय बाजार स्थित बूथ संख्या-182 पर तथा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने विधानसभा कप्तानगंज के तिलकपुर बूथ संख्या-307 पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने लोगों से अपनी माता के नाम पर एक पौधा लगाने की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान मातृशक्ति, मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इसी दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री तथा बस्ती के नवनियुक्त जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिलकपुर मंदिर पर उनका भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
स्वागत समारोह के बाद प्रभारी मंत्री का काफिला बंजरिया फार्म, गोटवा पहुंचा, जहां उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत आयोजित सांगठनिक बैठक में उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। बैठक में उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रवि सोनकर, संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, प्रेम सागर तिवारी, यशकांत सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनिल दुबे, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, दिलीप पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, अभिषेक कुमार, अमृत कुमार वर्मा, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेंद्र राजभर, प्रदीप कुमार निषाद, सुरेंद्र चौधरी, सुधाकर पांडेय, विनय सिंह भारद्वाज, अंकुर वर्मा, गजेन्द्र त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ल, शिव प्रसाद चौधरी, गौरव त्रिपाठी, सत्येंद्र पाण्डेय, दुष्यंत विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment