<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 22, 2026

बस्ती एंटी रोमियो स्क्वाड की कार्रवाई, 53 संदिग्धों से पूछताछ, 3 मनचलों से भरवाया माफीनामा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बस्ती पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने रविवार को जनपद के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों तथा भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के कुशल निर्देशन में संचालित इस विशेष अभियान के अंतर्गत प्रभारी एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने थाना कलवारी क्षेत्र के कस्बा कलवारी, गायघाट, कुसौरा, गौशपुर, टांडा पुल, करनपुर सहित विभिन्न प्रमुख चौराहों, बाजारों, मुख्य सड़कों तथा शिक्षण संस्थानों के आसपास जांच-पड़ताल की।

अभियान के दौरान महिला दुकानदारों एवं स्थानीय महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा बाजारों और चौराहों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले शोहदों एवं मनचलों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस टीम ने करीब 53 व्यक्तियों से पूछताछ की, जबकि 3 मनचलों को चेतावनी देते हुए उनसे माफीनामा भरवाया गया।

चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। पुलिस टीम ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक भी किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages