गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा 4399 दिनों के ऐतिहासिक और सर्वाधिक लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन, आरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट नीयत और जनकल्याण के प्रति समर्पण ने भारत को नई दिशा और नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किए जाएंगे।
महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति को सत्ता नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है। उनके नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम सूर्य घर योजना जैसी जनहितकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीताशू सिंह आशू, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री मोदी के 4399 दिनों के कार्यकाल को भारत के परिवर्तन और विकास का स्वर्णिम काल बताया। वक्ताओं ने कहा कि 5 जून से प्रारंभ हुआ भाजपा का जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जारी रहेगा।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता, इन्द्रमणि उपाध्याय, अच्युतानंद शाही, अष्टभुजा शुक्ला पप्पू, विकास शर्मा, रणविजय शाही, जितेंद्र चौधरी जीतू, मनोज अग्रहरी, अजय श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, वीरेंद्र पांडेय, श्वेता श्रीवास्तव, सत्यार्थ मिश्रा, कृष्ण कुमार, बबलू अग्रहरी, भोला अग्रहरी, विमल अग्रहरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment