<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 10, 2026

लखनऊ में 11-12 जून को सजेगा देश का सबसे बड़ा फार्मा महाकुंभ, 70 से अधिक दिग्गज कंपनियां होंगी शामिल

लखनऊ। भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग की प्रतिष्ठित प्रदर्शनी इंडियन फार्मा फेयर 2026 का 16वां संस्करण 11 एवं 12 जून को फैजाबाद रोड स्थित गोल्डन ब्लॉसम इंपीरियल रिजॉर्ट्स में आयोजित होगा। दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में देशभर की 70 से अधिक अग्रणी फार्मा कंपनियां अपने नवीनतम उत्पादों, तकनीकों और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगी।

प्रेस क्लब लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन मिस्ट एलायंस और ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स ऑफ उत्तर प्रदेश (OCDUP) के सहयोग से किया जा रहा है। फेयर का उद्देश्य फार्मास्युटिकल उद्योग को नई दिशा देना, व्यापारिक अवसरों का विस्तार करना तथा नवाचार को बढ़ावा देना है।
प्रदर्शनी में फार्मा फ्रेंचाइजी, थर्ड पार्टी मैन्युफैक्चरिंग, जेनेरिक दवाओं के उत्पादन एवं निर्यात, न्यूट्रास्यूटिकल्स, आयुर्वेदिक एवं हर्बल उत्पाद, कॉस्मेटिक्स, वेटरिनरी उत्पाद, इंजेक्टेबल्स और सॉफ्टजेल कैप्सूल निर्माण जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा।
ओसीडीयूपी के प्रदेश महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन दवा व्यापारियों और निर्माताओं के बीच मजबूत सेतु का कार्य करेगा तथा गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता बढ़ाने में सहायक होगा। वहीं, दवा विक्रेता समिति गोरखपुर के अध्यक्ष एवं ओसीडीयूपी के जनसंपर्क अधिकारी योगेंद्र नाथ दुबे ने इसे फार्मा जगत के सभी हितधारकों के लिए ऐतिहासिक मंच बताते हुए अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।
इंडियन फार्मा फेयर के निदेशक बी. एस. भंडारी ने कहा कि यह आयोजन व्यापार विस्तार, नेटवर्किंग और नई साझेदारियों के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। सहयोगी मोहनीश त्रिवेदी ने कहा कि फेयर का उद्देश्य फार्मा क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ नकली दवाओं के खिलाफ जागरूकता फैलाना भी है।
फार्मा महाकुंभ में मेडिकेयर ग्रुप ऑफ कंपनीज, साइकेयर हेल्थ, बेस्ट बायोटेक, यूनाइटेड लेबोरेटरीज, यूनिग्रो फार्मास्युटिकल्स, तिरुविजन मेडिकेयर, यूरोलिट लैब्स इंटरनेशनल, रॉम्बस फार्मा, मेस्ट्रा फार्मा, रिचाल ड्रग्स, केदार ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स, मैक फार्मा, बजाज फॉर्मूलेशन सहित देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
आयोजकों के अनुसार इंडियन फार्मा फेयर 2026 उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख फार्मास्युटिकल हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रेस वार्ता में हरीश शाह, राजेश कुमार सिंह, आशीष त्रिवेदी, विवेक पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages