<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 22, 2026

चिलुआताल पुलिस की कार्रवाई : 20 लीटर कच्ची शराब, नौसादर व भट्टियों के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार


गोरखपुर। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत चिलुआताल पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 20 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, 500 ग्राम नौसादर, तीन भट्टियां तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रविराज कुमार व पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम सिक्टौर से सविता पत्नी सतीश उर्फ शुड्डू, सरीता पत्नी देबुल तथा नीतू पुत्री स्व. गुड्डू को गिरफ्तार किया।
बरामदगी के आधार पर थाना चिलुआताल में मुकदमा संख्या 454/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 274 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ता सविता और नीतू के विरुद्ध आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में पूर्व से भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सरीता के खिलाफ इस मामले में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सूरज सिंह, उपनिरीक्षक रविराज कुमार, उपनिरीक्षक ज्ञानचंद पटेल, महिला उपनिरीक्षक अंजना कुशवाहा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages