<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 10, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद रवि किशन ने किया सुंदरकांड पाठ, भंडारे का आयोजन


गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गोरखपुर के प्राचीन बुढ़िया माता मंदिर में सांसद रवि किशन शुक्ल ने पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरंतर प्रगति की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सभी ने राष्ट्र कल्याण, विकास और जनमानस की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन ने प्रसाद ग्रहण किया। सांसद रवि किशन ने श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं, जिससे देश नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हुआ है।

https://youtu.be/0fFVY_q9NTE?si=gJJGjO4SFpyArnwp

वीडियो न्यूज देखने के लिए ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके ओपन पर क्लिक करें 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages