<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 10, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अग्रहरि समाज की बैठक, विकास कार्यों की सराहना

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गोरखपुर अग्रहरि समाज की एक विशेष बैठक अध्यक्ष विमल अग्रहरि की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की गई।

समाज के महामंत्री सुशील अग्रहरि ने कहा कि मोदी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, डिजिटल सेवाओं और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम के विकास, डिजिटल इंडिया अभियान तथा गोरखपुर एम्स जैसी परियोजनाओं को महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया।
बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समाज के कई पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages