<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 21, 2026

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि


बस्ती। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश पाण्डेय गांधियन ने किया, जबकि अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने की।
सभा को संबोधित करते हुए ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि राजीव गांधी को “आधुनिक भारत का शिल्पकार” माना जाता है। उन्होंने दूरसंचार और कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत की, मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया, पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा दिलाया तथा शिक्षा के आधुनिकीकरण के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।
कार्यक्रम संयोजक राकेश पाण्डेय गांधियन ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण की मजबूत नींव रखी और अपने राजनीतिक जीवन में साहसिक निर्णय लेकर देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा राजनेताओं को उनके कार्यों और सोच से प्रेरणा लेनी चाहिए।
मो. रफीक खां, डॉ. मारूफ अली, डीएन शास्त्री, अतीउल्लाह सिद्दीकी, रामबचन भारती, डॉ. दीपेन्द्र सिंह, शीतला शुक्ला, सुरेन्द्र मिश्रा और नफीस अहमद सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए राजीव गांधी द्वारा 61वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान की आयु 18 वर्ष करना ऐतिहासिक फैसला था।
कार्यक्रम में लक्ष्मी यादव, मंजू पाण्डेय, शकुन्तला देवी, राजेन्द्र गुप्ता, सुनील पाण्डेय, अजमत अली, जगदीश शर्मा, प्रदीप पाण्डेय, करीम अहमद, बबलू गुप्ता, दन्दू शुक्ला, आनंद कुमार, रामकृष्ण दूबे, गंगा मिश्रा, मदन गुप्ता, अभिषेक सिंह सूर्यवंशी, दिनेश पाल, सद्दाम हुसेन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages