<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 21, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। “मिशन-शक्ति फेज-5.0” के फेज-2 विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद गोरखपुर के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम, पीआरवी एवं अन्य पुलिस बल ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून सहित महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही महिला सुरक्षा एवं सहायता से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, वन स्टॉप सेंटर 181, एम्बुलेंस सेवा 108 सहित अन्य सेवाओं की जानकारी देकर पंपलेट भी वितरित किए गए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages