<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, May 21, 2026

प्रेम जाल में फंसाकर युवती से मंगवाए मां के गहने, बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार


गोरखपुर। थाना गोरखनाथ पुलिस ने प्रेम संबंध का झांसा देकर युवती से उसकी मां के गहने मंगवाकर बेच देने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक आईफोन भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोरखनाथ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अभिषेक शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी बरनहवा चकद थाना नौतनवा जनपद महराजगंज, हाल पता रामनगर थाना गोरखनाथ को गिरफ्तार किया।
बताया गया कि आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर बहला-फुसलाकर उसकी मां के गहने और आभूषण मंगवा लिए तथा उन्हें बेच दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना गोरखनाथ में मुकदमा संख्या 198/2026 धारा 308(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल कुन्दन कुमार सहित पुलिस टीम ने की। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages