<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 6, 2026

मोटरसाइकिल विवाद में युवक पर हमला, हत्या के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार


गोरखपुर। थाना झंगहा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष झंगहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, 4 मई 2026 को मोटरसाइकिल आगे-पीछे करने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने वादिनी और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों को चाकू और लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर थाना झंगहा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सुधांशु राजभर (निवासी तेन्दुआ खुर्द, थाना झंगहा, गोरखपुर) और प्रिन्स (निवासी कालावन गोधौली, थाना गौरीबाजार, देवरिया) शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 253/2026 में विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार चौबे, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages