<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 6, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं-बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। जनपद में “मिशन-शक्ति फेज-5.0” के फेज-2 के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों पर तैनात मिशन शक्ति टीम, पीआरवी व अन्य पुलिस बल ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया।
अभियान का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना है। इस दौरान प्रतिभागियों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा महिला एवं बच्चों से संबंधित प्रमुख कानूनों—घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून एवं भारतीय दंड संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों—के बारे में विस्तार से बताया गया।
इसके साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102 व एम्बुलेंस सेवा 108 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के उपयोग के बारे में बताया गया।
पुलिस टीम द्वारा मोबाइल में इमरजेंसी कॉल/पैनिक बटन का डेमो भी दिया गया तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, महिला आयोग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए गए।
अभियान के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षा के प्रति भरोसा मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages