<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 6, 2026

बस्ती की प्रतिभाओं का सम्मान : ‘बेस्ट ऑफ बस्ती अवार्ड’ में दिखी विकास और संस्कृति की झलक

बस्ती। बस्ती स्थापना दिवस के अवसर पर नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ द्वारा आयोजित “द्वितीय बेस्ट ऑफ बस्ती अवार्ड्स” समारोह उत्साह, गौरव और प्रेरणा का प्रतीक बन गया। राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में जिले की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके कार्यों को सराहा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, चिकित्सक, समाजसेवी और युवा उद्यमी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
समारोह की खास बात यह रही कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक कार्य, व्यवसाय, खेल, साहित्य, पर्यावरण, कृषि और युवा उद्यमिता जैसे विविध क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। इससे यह संदेश गया कि बस्ती हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और यहां की प्रतिभाएं नई पहचान बना रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायक सौरभ सिंह रॉयल द्वारा प्रस्तुत “बस्ती वाले हैं हम” गीत का लोकार्पण भी आकर्षण का केंद्र रहा। गीत ने सभागार में मौजूद लोगों में अपने जिले के प्रति गर्व की भावना को और मजबूत किया।
वक्ताओं ने कहा कि बस्ती की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, सामाजिक समरसता और प्रतिभाशाली लोगों से है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने कौशल और मेहनत के दम पर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें।
अंत में संस्था के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन बस्ती की गौरवशाली विरासत को सम्मान देने का एक प्रयास है, जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages