<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 6, 2026

लू से बचाव के लिए प्रशासन ने कसी कमर, जनपद में अलर्ट जारी


बस्ती। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन समेत सभी संबंधित विभागों को सतर्क करते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया कि गर्म हवाओं और लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। घरों को ठंडा रखने के लिए खिड़कियों पर रिफ्लेक्टर सामग्री लगाने, काले पर्दे उपयोग करने और निचली मंजिल में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
प्रशासन द्वारा विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और मजदूर वर्ग को सतर्क रहने को कहा गया है। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
लोगों को हाइड्रेटेड रहने के लिए लस्सी, छाछ, नींबू पानी, आम पना जैसे पारंपरिक पेय पदार्थों के सेवन की सलाह दी गई है। साथ ही लू के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय मदद लेने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 1070 और 1077 जारी कर आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें।
जिला प्रशासन की सक्रियता और समय पर उठाए गए कदमों से जनपदवासियों को भीषण गर्मी से राहत और सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages