<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 18, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत लखनऊ जंक्शन पर चला जागरूकता अभियान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


लखनऊ। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान” (15 मई से 5 जून 2026) के अंतर्गत सोमवार को लखनऊ मंडल में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/ईएनएचएम/फ्रेट महेंद्र सिंह के नेतृत्व में लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत “पुनः उपयोग होने वाली बोतल, थैली एवं कंटेनर” थीम पर यात्रियों को पुनः उपयोग योग्य बोतलों का वितरण किया गया। साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उसके प्रयोग से बचने की अपील की गई। इस अवसर पर कपड़े के थैलों का भी वितरण किया गया।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य निरीक्षक, लखनऊ जंक्शन द्वारा रेलवे यात्रियों, स्वच्छता कर्मचारियों, आरपीएफ एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।

जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्टेशन परिसर में रैली निकाली गई, जिसमें “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”, “प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे” तथा “ऊर्जा बचाएं” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages