<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 18, 2026

लखीमपुर खीरी हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


नई दिल्ली/लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई दुर्घटना में जानमाल की क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लखीमपुर खीरी की दुर्घटना के बारे में सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं हादसे में घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages