<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 18, 2026

सोना खरीद पर अपील से बढ़ी स्वर्ण कारोबारियों की चिंता, डीएम को सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना और पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने जनपद के स्वर्ण व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष कुन्दन वर्मा ने प्रधानमंत्री को संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

कुन्दन वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक वर्ष तक सोने के जेवर न खरीदने की अपील से पहले से मंदी झेल रहे स्वर्ण कारोबार पर और संकट गहरा गया है। उन्होंने बताया कि देशभर में लगभग 3.5 करोड़ लोग इस व्यवसाय से जुड़े हैं, जिनमें ज्वेलर्स, कारीगर और श्रमिक परिवार शामिल हैं। सबसे अधिक प्रभाव छोटे और मध्यम व्यापारियों पर पड़ रहा है, जिनकी हिस्सेदारी इस उद्योग में लगभग 90 प्रतिशत है।

ज्ञापन में कहा गया कि सरकार लग्जरी वस्तुओं के अनावश्यक आयात पर नियंत्रण कर विदेशी मुद्रा की बचत कर सकती है। साथ ही देश में उपलब्ध सोने को बैंकों के माध्यम से खरीदकर ज्वेलरी उद्योग को उपलब्ध कराया जाए। भारतीय ज्वेलरी कला को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक प्रदेश में निर्यात केंद्र स्थापित करने की भी मांग की गई।

इस अवसर पर विश्वनाथ सोनी, प्रभात सोनी, पंकज वर्मा, दीपक सोनी, अजीत सोनी, विकास सोनी सहित बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages