<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 18, 2026

भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के सफल समापन के बाद विक्रमजोत स्थित अवधेश सिंह होटल सभागार में कोर कमेटी एवं व्यवस्था समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की, जबकि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी अभियानों की रणनीति पर चर्चा की गई। डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग की सफलता सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की वैचारिक प्रतिबद्धता से मजबूत होता है और प्रशिक्षण वर्ग इसमें अहम भूमिका निभाता है।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि संगठन की मजबूती भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त बनाया गया है, जिससे वे सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचा सकें। उन्होंने कार्यक्रम में भोजन, आवास, मंच, पंजीकरण, तकनीकी, सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में लगे कार्यकर्ताओं की सराहना की।

बैठक में विधायक अजय सिंह, दयाराम चौधरी, संजय जायसवाल, चन्द्रप्रकाश शुक्ल, रवि सोनकर, राजेश पाल चौधरी, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा व अभिषेक कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी संगठनात्मक अभियानों को भी इसी ऊर्जा और अनुशासन के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages