<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 18, 2026

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ ब्राह्मण महासभा ने दी तहरीर, कार्रवाई की मांग

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। ब्राह्मणों पर कथित विवादित बयान देने के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष नवीन दूबे के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी कोतवाली को तहरीर देकर राजकुमार भाटी के विरुद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

तहरीर देने के बाद जिलाध्यक्ष नवीन दूबे ने कहा कि सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अत्यंत आपत्तिजनक, अमर्यादित एवं समाज में वैमनस्य फैलाने वाली टिप्पणी की गई है। उनके बयान से पूरे ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि ऐसे गैर जिम्मेदाराना और भड़काऊ वक्तव्य देकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

कोतवाली में तहरीर देने के दौरान पं. मुन्ना शास्त्री, बृजेश शुक्ल, मीडिया प्रभारी सौरभ दूबे, आलोक पाण्डेय, उपेन्द्र शुक्ल, अंकित त्रिपाठी, शिवम जायसवाल, विनय तिवारी, योगेश पाण्डेय, ओम प्रकाश ओझा, हृदय नारायण दूबे, विशाल पाण्डेय, जय पाण्डेय, अनुराग शुक्ला, नितिन दुबे, दिव्यांशु दुबे, प्रियांशु त्रिपाठी, रामजी पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्ण शक्ति मोर्चा सहित राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य संगठनों के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages