<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 18, 2026

यू0पी0-112 की आपात सेवा मजबूत करने के लिए 11 नई पीआरवी वाहन शामिल

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद में आपातकालीन पुलिस सेवा को और अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से यूपी-112 में 11 नई पीआरवी वाहनों को शामिल किया गया। सोमवार को पुलिस लाइन बस्ती से अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने नई पीआरवी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस विभाग के अनुसार, पहले जनपद में 34 चार पहिया तथा 10 दोपहिया पीआरवी वाहन संचालित थे, जिनका औसत रिस्पांस टाइम 4 मिनट 19 सेकंड था। अब 11 नई दोपहिया पीआरवी वाहनों के शामिल होने के बाद कुल 34 चार पहिया एवं 21 दोपहिया पीआरवी वाहन संचालित होंगे। इससे आमजन को कम समय में पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी तथा आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता और दक्षता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

अधिकारियों ने पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया कि वे आमजन के साथ संवेदनशील एवं धैर्यपूर्ण व्यवहार करें तथा पीड़ितों को त्वरित और प्रभावी सहायता प्रदान करें। अधिकारियों ने कहा कि रिस्पांस टाइम में और सुधार लाने के लिए पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य किया जाए।

पुलिस विभाग को उम्मीद है कि नई पीआरवी वाहनों के संचालन से जनपद बस्ती की सीएम डैशबोर्ड एवं मुख्यालय स्तर की रैंकिंग में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages