<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 18, 2026

चोरी की गई गाय के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता




बस्ती। थाना गौर पुलिस टीम ने चोरी की गई गाय के मुकदमे में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक साहिवाल नस्ल की लाल रंग की गाय बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 80/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अवनीश सिंह उर्फ रिंटू सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी इटबहरा थाना गौर जनपद बस्ती तथा आनन्द सिंह उर्फ सत्येन्द्र प्रताप सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी जयराज सिंधि कुकनगर ग्रांट थाना खोडारे जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभियुक्तों को गौर-बभनान रोड स्थित बागडीह कुंवर से इटबहरा जाने वाली कच्ची सड़क पर तिराहे से लगभग 150 मीटर उत्तर दिशा में 17 मई 2026 को रात 9:15 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई एक साहिवाल नस्ल की लाल रंग की गाय बरामद हुई।

पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना कर दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages