<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 18, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। जनपद गोरखपुर में “मिशन-शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम, पीआरवी एवं अन्य पुलिस बल ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी।
इस दौरान घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून सहित महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया।
पुलिस टीमों ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं सहायता मंचों की जानकारी भी दी। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 तथा जनसुनवाई पोर्टल सहित अन्य सुविधाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित कर जागरूकता संदेश भी दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages