<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 18, 2026

जमीन विवाद में हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज


गोरखपुर। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में जमीन पर बाड़ लगाने को लेकर हुए विवाद में हमला करने के आरोप में पुलिस ने 5 पुरुष अभियुक्तों और 1 महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 18 मई 2026 की सुबह करीब 7 बजे वादी अपनी जमीन पर जानवरों की सुरक्षा के लिए बाड़ लगा रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने जान से मारने की नीयत से रॉड, चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वादी और उनके परिजन घायल हो गए।
इस संबंध में थाना बड़हलगंज पर मु0अ0सं0 190/2026 धारा 191(2), 191(3), 109(1), 115(2), 352, 351(3), 131 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में रामपति साहनी, साधे साहनी उर्फ साधू साहनी, गोपाल साहनी, महावीर साहनी, राजवीर साहनी तथा मुनक्का देवी निवासी ग्राम पोहिला थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर शामिल हैं।
गिरफ्तारी की कार्रवाई उ0नि0 रितेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages