वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य चल स्टॉक इंजीनियर जावेद अहमद, मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ गौरव अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) भुवनेश सिंह एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऐशबाग कोचिंग डिपो का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने डिपो में महिला एवं पुरुष लंच रूम को और बेहतर बनाने, शौचालय, चेंजिंग रूम तथा स्टाफ कैंटीन की साफ-सफाई एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने एसी कोचों में सफाई व्यवस्था, कूलिंग सिस्टम तथा फायर एवं स्मोक डिटेक्शन सिस्टम की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया।
श्री बोरवणकर ने पावर कार, पिट लाइन पर चल रहे सुरक्षा कार्यों की गुणवत्ता, साफ-सफाई तथा क्रेन के संचालन एवं अनुरक्षण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही सिक लाइन पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड एवं कियोस्क लगाने, डिपो प्रशिक्षण केंद्र के कॉन्फ्रेंस हॉल में इंटरएक्टिव स्क्रीन स्थापित करने तथा डिपो में विद्युत एवं जल उपयोग में 10 प्रतिशत कमी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।
इस अवसर पर सुरक्षा एवं संरक्षा विषय पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एंड वैगन) नीलेश सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर मनीष गंगवार तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डॉ. शिल्पी कन्नौजिया द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एंड वैगन), वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सा), वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (ईएनएचएम), कोचिंग डिपो के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment