<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 18, 2026

श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश, 650 बाल कलाकार सम्मानित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। सनातन धर्म संस्था, बस्ती द्वारा आयोजित “श्रीरामलीला महोत्सव बस्ती” के प्रतिभागी बच्चों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी विद्यालयों के सम्मान में अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह, सिविल लाइन में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में श्रीरामलीला महोत्सव में भाग लेने वाले लगभग 650 बाल कलाकारों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षकों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली से पधारे प्रख्यात सर्जन, मानस मर्मज्ञ एवं श्रीराम भक्त डॉ. बृजेश यादव रहे। उनके साथ कर्नल के.सी. मिश्र, जोशी जी, क्षेमनाथ तीर्थ के महंत बाल योगी दीनानाथ जी महाराज एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से श्रीराम स्तुति का पाठ किया, जिससे पूरा सभागार भक्तिमय हो उठा।

मुख्य अतिथि डॉ. बृजेश यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि श्रीराम का चरित्र हमें धैर्य, समभाव एवं कर्तव्यनिष्ठा की शिक्षा देता है। उन्होंने बच्चों से माता-पिता, गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करने तथा भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी” का उल्लेख करते हुए मातृभूमि के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में बच्चों ने रामलीला में निभाए गए अपने पात्रों के अनुभव साझा किए। संस्था की ओर से बरेली से आए श्रीराम भक्तों का भी स्वागत किया गया तथा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए। स्वागत भाषण कैलाशनाथ दुबे ने दिया, जबकि कर्नल के.सी. मिश्र एवं अखिलेश दूबे ने आभार व्यक्त किया। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages