<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 19, 2026

कोर्ट में विचाराधीन जमीन पर कब्जे का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार


बस्ती। सोनहा क्षेत्र के अमरौली शुमाली निवासी राम चन्दर पुत्र राम सुमिरन ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने के प्रयास और हरे पेड़ काट लेने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में राम चन्दर ने बताया कि वह घर से बाहर रहकर परिवार का भरण-पोषण करता है। चकबंदी विभाग द्वारा उसका चक संख्या 1425 व 1421 कायम किया गया है, जिसमें न्याय न मिलने पर उसने उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की है।
राम चन्दर के अनुसार वह अपनी माता को दवा कराने बस्ती आया हुआ था। इसी दौरान मंगलवार की सुबह उसकी गैरमौजूदगी में गांव के बृजेश, राममणि, श्याममणि, संजय, सूरज, जिलाजीत, अमर चन्द्र, शत्रुधन, रघुपति, रमेश, राज बिहारी समेत अन्य लोगों ने उसकी जमीन को जबरन जोतकर कब्जा कर लिया तथा वहां लगे हरे पेड़ों को भी काट दिया।
पीड़ित ने बताया कि उक्त भूमि का मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है और इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, जो अभी लंबित है। उसने आरोप लगाया कि इससे पहले भी उक्त लोग जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर चुके हैं, जिसको लेकर मारपीट हुई थी और कुछ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज है।
राम चन्दर ने कहा कि आरोपी आए दिन विवाद करते हैं और जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। जमीन पर लगे नल और सहन के प्रयोग में भी उसे परेशानी हो रही है, जिससे भीषण गर्मी में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। घटना की सूचना डायल 112 पर भी दी गई है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी गैरमौजूदगी में परिवार की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। उसने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages