<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 19, 2026

ट्रेन से लखनऊ पहुंचे पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, दिया ईंधन बचत का संदेश


बस्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल के उपयोग को कम करने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील का असर अब दिखाई देने लगा है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने ट्रेन से लखनऊ की यात्रा कर इसका उदाहरण प्रस्तुत किया।
संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि विश्व में चल रहे युद्ध जैसे हालात, बढ़ते वैश्विक संकट और ऊर्जा संसाधनों की चुनौती को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की बचत तथा सार्वजनिक परिवहन को अपनाने की अपील दूरदर्शी और राष्ट्रहित में लिया गया महत्वपूर्ण संदेश है। उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में सभी को मिलकर सहयोग की भूमिका निभानी होगी।
इसी प्रेरणा को आत्मसात करते हुए उन्होंने बस्ती से आवश्यक कार्य हेतु ट्रेन द्वारा लखनऊ की यात्रा की। उन्होंने कहा कि यह केवल यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक छोटा सा प्रयास है। यदि हम सभी अपनी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाएं, तो देश ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक मजबूत बन सकता है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि देशहित में सार्वजनिक परिवहन को अपनाकर ईंधन बचाएं, पर्यावरण बचाएं और भारत को सशक्त बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages