<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 18, 2026

खेत तालाब योजना से किसानों को मिलेगा लाभ, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचंद चौरसिया ने जनपद के किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने, भूजल स्तर बढ़ाने तथा उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ उपघटक में वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना संचालित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इच्छुक किसान दर्शन 1.0 पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। किसान “खेत तालाब पर अनुदान हेतु टोकन निकालें और बिल अपलोड करें” लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

पंजीकरण के बाद किसानों को लघु तालाब के लिए 1000 रुपये की टोकन मनी ऑनलाइन अथवा यूनियन बैंक की शाखा में जमा करनी होगी। टोकन मनी जमा होने की पुष्टि के बाद 15 दिनों के भीतर खेत की फोटो, खतौनी एवं निर्धारित घोषणा पत्र पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में अभिलेख अपलोड न करने पर टोकन मनी जब्त कर प्रतीक्षा सूची के अगले किसान को मौका दिया जाएगा।

भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) अनिवार्य है। बिना फार्मर आईडी के खेत तालाब खुदाई पर अनुदान नहीं दिया जाएगा। लाभार्थियों का चयन ऑटो कन्फर्मेशन अथवा ई-लॉटरी के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत किसानों को 22×20 मीटर लंबा-चौड़ा तथा 3 मीटर गहरा लघु तालाब अपनी लागत से खुदवाना होगा। इसके लिए विभाग द्वारा दो किस्तों में कुल 52,500 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। किसान तालाब का उपयोग मछली पालन, सिंघाड़ा खेती एवं अन्य कृषि कार्यों में कर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं।

इसके अलावा खेत तालाब पर वाटर लिफ्टिंग डिवाइस (पम्पसेट) इलेक्ट्रिक अथवा डीजल पर भी 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 15 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages