<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, May 19, 2026

योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित करेगा विश्व हिन्दू महासंघ


बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक मंगलवार को हर्रैया तहसील क्षेत्र स्थित तपसीधाम सभागार में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हिन्दू हितों की रक्षा के साथ ही आगामी 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर एवं महामृत्युंजय पाठ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंथ राजू दास को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

तपसीधाम के महंथ जय बक्श दास ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में सर्व समाज के विकास के साथ ही हिन्दू अस्मिता को नई पहचान दी है। उन्होंने रक्तदान शिविर के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ को मजबूत संगठन बनाने के साथ हिन्दुत्व की रक्षा के लिए रचनात्मक संघर्ष तेज करना होगा।

महासंघ के प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने कहा कि संगठन पूरे प्रदेश में हिन्दू हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संगठन को निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहता है।

जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने हिन्दू अस्मिता और सनातन परम्परा को मजबूती देने का कार्य किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आगामी 7 जून को तपसीधाम में पारंपरिक एवं भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

बैठक को चन्द्रशेखर कमलापुरी, प्रमोद सिंह, सुधीर सिंह, नागेन्द्र सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, राजकुमार उर्फ मन्टू चौधरी, मुन्ना सिंह, विजय शंकर शुक्ल, मातृ शक्ति अध्यक्ष पूनम सिंह समेत अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य हिन्दू हितों की रक्षा करते हुए ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है।

बैठक में महेश हिन्दूस्थानी, विपिन सिंह, बालकृष्ण सिंह, उज्जवल सिंह, सुमित शुक्ल, संदीप कमलापुरी, राहुल कमलापुरी, सतीश पाण्डेय, सूरज श्रीवास्तव, अभिषेक आर्य, सौरभ गुप्ता, शैलेश शुक्ल, रूप नारायण गौड़, अमरजीत सिंह, अविनाश शर्मा, अंकित सिंह, रवि शुक्ल, कंचन विश्वकर्मा, अनुसुइया पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages