गोरखपुर। थाना गगहा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 6 मई 2026 को अभियुक्तों ने वादी के घर में घुसकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर वादी एवं उसके परिजनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में थाना गगहा पर मुकदमा संख्या 204/2026 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 333, 109(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बांसगांव के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक गगहा की टीम ने उ0नि0 रवि सिंह के नेतृत्व में अभियुक्त लालमन यादव एवं धर्मेंद्र यादव निवासी ग्राम मलौली थाना गगहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 रवि सिंह, कांस्टेबल कुंवर विजय सिंह तथा रिटायर्ड कांस्टेबल शशिकांत यादव शामिल रहे। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment