<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, May 18, 2026

कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक में बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर


बस्ती। शहर स्थित होटल एनआर ग्रुप में सोमवार को कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनसमस्याओं के समाधान तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर सार्थक संवाद हुआ। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जो हर परिस्थिति में जनता की आवाज बनकर खड़े रहते हैं।

बैठक में कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए कहा गया कि पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच पहुंचेगी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages