<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, May 20, 2026

थाना छावनी पुलिस की सक्रियता से रास्ता भटकी बुजुर्ग महिला परिजनों को सकुशल सुपुर्द

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना छावनी पुलिस की तत्परता और सक्रियता से रास्ता भटक गई एक बुजुर्ग महिला को सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है।

जानकारी के अनुसार 20 मई 2026 को थाना छावनी पुलिस को सूचना मिली कि गोरखनाथ लाइन ढाबा के पास एक बुजुर्ग महिला रास्ता भटक जाने के कारण बैठी हुई हैं और कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही हैं। सूचना मिलते ही थाना छावनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम सुरसती पत्नी सुदामा बताया। उन्होंने बताया कि उनका ससुराल ग्राम बड़हरा थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर में है तथा वह अपने मायके ग्राम इटवा थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती जा रही थीं। रास्ता भटक जाने के कारण वह गोरखनाथ लाइन ढाबा के पास पहुंच गई थीं।

थाना छावनी पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया एवं स्थानीय लोगों की मदद से महिला के परिजनों का पता लगाया। इसके बाद महिला के भतीजे रविंद्र तिवारी थाना पहुंचे, जिन्हें बुजुर्ग महिला को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस की इस मानवीय पहल से महिला के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने थाना छावनी पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages